विवाह संस्कार हिन्दू धर्म के सोलह संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। विवाह से पूर्व होने वाले तिलक, मड़वा, हल्दी तथा विवाह अनुष्ठान को शास्त्रीय विधि से सम्पन्न करना अत्यंत आवश्यक माना गया है। यह अनुष्ठान नवविवाहित जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम एवं दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान करता है। हमारे विद्वान आचार्य सम्पूर्ण वैदिक विधि से सभी अनुष्ठानों का संचालन करते हैं।